1 जुलाई से रेल किराया बढ़ने के बीच क्या पहले से बुक टिकट पर देना होगा एक्स्ट्रा पेमेंट?
भारतीय रेलवे ने सोमवार को एलान किया कि 1 जुलाई (आज) से यात्री किराये में बढ़ोतरी की जाएगी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि किराये में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से या उससे आगे की तारीख में बुक कराए टिकट पर लागू होगी यानी 30 जून तक आगे के लिए बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।