1 जुलाई से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा असर
1 जुलाई से केवल आधार-ऑथेंटिकेटेड यूज़र्स ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। कुछ ट्रेनों का किराया भी 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा। 1 जुलाई से पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड ज़रूरी कर दिया जाएगा। वहीं, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में हुए बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे।