1 जनवरी 2023 से पुरी के जगन्नाथ मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध
ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को कहा कि 1 जनवरी 2023 से मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, पहले इस तरह का प्रतिबंध सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए था, लेकिन अब सेवादारों और पुलिसकर्मियों को भी मंदिर में प्रवेश करने से पहले स्मार्टफोन जमा करना होगा।"