1 जुलाई 2022 तक सुप्रीम कोर्ट में लगभग 72 हज़ार मामले लंबित हैं: किरण रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को राज्यसभा में देशभर की अदालतों में लंबित मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, "15 जुलाई, 2022 तक देशभर के ज़िला अदालतों में 4,19,79,353 मामले लंबित हैं, जबकि अलग-अलग राज्यों के हाईकोर्ट के समक्ष 59,45,709 मामले लंबित हैं। रिजिजू ने कहा, "1 जुलाई, 2022 तक सुप्रीम कोर्ट में 72,062 मामले लंबित हैं।"