1 जून से टीसीएस के सीईओ व एमडी का पद संभालेंगे के. कृतिवासन
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने बताया है कि के. कृतिवासन 1 जून से कंपनी के सीईओ व एमडी का पद संभालेंगे। टीसीएस ने मार्च में घोषणा की थी कि उसके सीईओ व एमडी राजेश गोपीनाथन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, गोपीनाथन इस टेकओवर में मदद करने के लिए 15 सितंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे।