1 दिन में शो के ₹20 लाख के टिकट बिके थे: 'सबसे ज़्यादा कमाई' पर कॉमेडियन हर्ष गुजराल
कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने 'एक दिन में की गई सबसे ज़्यादा कमाई' को लेकर पूछे जाने पर बताया है, "बेंगलुरु में एक दिन में मेरे शो के ₹20-लाख के टिकट बिके थे।" उन्होंने बताया, "इस अमाउंट से बहुत कुछ कटने के बाद हाथ में आता है जो काफी कम होता है...इसमें टर्नओवर ज़्यादा हो सकता है...लेकिन अर्निंग बहुत कम है।"