1 दिन में 15% टूटा ICICI लोम्बार्ड का शेयर! निवेशकों के करोड़ों रुपए डूबे
ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का शेयर कमज़ोर Q1FY27 नतीजों के बाद गुरुवार को करीब 15% टूटकर ₹1,544.40 के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 46% घटकर ₹403 करोड़ रह गया। वहीं, मोटर थर्ड पार्टी क्लेम के लिए अतिरिक्त प्रावधान और बढ़े हुए कंबाइंड रेशियो ने शेयर पर दबाव बढ़ा दिया।