1 दिन की ट्रोलिंग नहीं झेल सके: भाविक के 'डिलीटेड' ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर अशनीर
भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर का दावा है कि भारतपे के सह-संस्थापक भाविक कोलाडिया ने उनसे माफी मांगने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करने के लिए ट्रोल होने पर अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर अशनीर ने लिखा, "ट्विटर पर एक दिन की ट्रोलिंग नहीं झेल सके।" हालांकि, कोलाडिया का अकाउंट फिलहाल ऐक्टिव है।