1 दिन में 60% टूटे सिलिकॉन वैली बैंक के शेयर, निवेशकों ने बैंकिंग सेक्टर से $80 बिलियन निकाले
कैलिफॉर्निया के सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) द्वारा $1.75 बिलियन के शेयर बेचने की घोषणा के बाद गुरुवार को एसवीबी के शेयर 60% टूट गए। एसवीबी के 35 साल के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट के बीच निवेशकों ने बैंकिंग सेक्टर से $80 बिलियन निकाल लिए। एसवीबी ने कुछ समय तक वेंचर कैपिटल फंडिंग के बाधित रहने की चेतावनी दी है।