1 दिन में ₹27,000 करोड़ से अधिक बढ़ी अंबानी की संपत्ति; बने एशिया के सबसे अमीर शख्स
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में ₹27,000 करोड़ से अधिक ($3.59 बिलियन) की बढ़ोतरी के बाद वह अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ $99.7 बिलियन जबकि गौतम अदाणी की कुल संपत्ति $98.7 बिलियन है।