1 नवंबर से दिल्ली में बीएस-VI मानकों को पूरा न करने वाले बाहरी वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री
दिल्ली में 1 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी के बाहर रजिस्टर्ड ऐसी सभी पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों को घुसने से रोका जाएगा जो BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करती हैं। CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इससे छूट दी जाएगी। वहीं, 1 अक्टूबर से उन पेट्रोल पंपों पर 'नो PUCC, नो फ्यूल' अभियान शुरू होगा जहां ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम लगे हैं।