1 नवंबर से बदलेगी श्रीरामलला की पूजा, आरती व दर्शन की दिनचर्या; समयसारिणी जारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया है कि श्रीरामलला की पूजा व दर्शन की दिनचर्या 1 नवंबर से बदल जाएगी। ट्रस्ट ने बताया कि ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दैनिक पूजा/आरती/भोग/विश्राम व दर्शन की समयसारिणी में संशोधन किया गया है। इसके तहत, मंदिर के पट सुबह 3:45 के बजाय 4:00 बजे खुलेंगे।