1 नवंबर से मुंबई में सभी कार यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना होगा अनिवार्य
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि 1 नवंबर से 4 पहिया वाहनों में चालकों और सह-यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। सभी वाहन मालिकों को 1-नवंबर से पहले चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने का निर्देश दिया गया है।