1 पारी में 2 गेंदों से गेंदबाज़ी का नियम हटना चाहिए, स्पिनर के लिए सही नहीं: गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आईसीसी से मैच की 1 पारी में 2 गेंदों से गेंदबाज़ी का नियम हटाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "वाइट बॉल क्रिकेट में दो नई गेंदों का नियम फिंगर स्पिनरों के लिए सही नहीं है। आईसीसी का काम यह सुनिश्चित करना है कि हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिले।"