1 बॉर्डर था और 3 दुश्मन थे: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना
डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर से मिली सीख पर कहा है, "हमारा एक बॉर्डर था और 2 दुश्मन थे...या सही मायने में 3 दुश्मन थे।" उन्होंने कहा, "सामने पाकिस्तान था। चीन उसे हर संभव मदद दे रहा था।" उन्होंने कहा कि तुर्किये ने पाकिस्तान को सहयोग करने में 'बहुत अहम भूमिका निभाई'।