1 मार्च से देश में हो सकते हैं कौन-कौनसे वित्तीय बदलाव?
देश में 1 मार्च से 4 प्रमुख वित्तीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिनमें एलपीजी सिलिंडर और हवाई ईंधन के दाम में संभावित बदलाव शामिल है। इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट के लिए यूपीआई सिस्टम में एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट सुविधा जुड़ने से भुगतान आसान बनेगा। म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के नियम बदलने से अधिकतम 10 नॉमिनी बन सकेंगे।