1 माह का रेंट और 2 महीने का डिपॉज़िट एडवांस लेता था पीजी मालिक, दिल्ली हादसे के बाद हुआ खुलासा
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंज़िला पीजी गिरने के बाद रेंट अग्रीमेंट की कॉपी सामने आई है। इसके मुताबिक, पीजी मालिक छात्रों से 1 महीने का किराया और 2 महीने का सिक्योरिटी डिपॉज़िट पहले ही ले लेता था। रेंट अग्रीमेंट में साफ लिखा था कि अग्रीमेंट का समय खत्म होने से पहले सिक्योरिटी डिपॉज़िट वापस नहीं किया जाएगा।