1 माह में खुल जाएगा ₹17000 करोड़ का IPO, टाटा कैपिटल को RBI से क्यों मिला अधिक समय?
टाटा कैपिटल का ₹17,000 करोड़ से अधिक का आईपीओ अक्टूबर के पहले हफ्ते में खुल सकता है। पहले टाटा की इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) को घरेलू स्टॉक मार्केट में 30-सितंबर तक लिस्ट होना था लेकिन RBI से इसे और समय मिल गया। बताया जा रहा है कि प्रोसेसिंग कारणों से आरबीआई ने इसकी टाइमलाइन बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी।