1 मई से एलपीजी सिलिंडर को लेकर दिखेंगे कौन-कौनसे बदलाव?
1 मई से एलपीजी सिलिंडर को लेकर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिनमें कीमतों में बदलाव, नई बुकिंग के लिए मौजूदा 25 दिनों के गैप को कम करना और ओटीपी बेस्ड सिस्टम को स्थायी करना शामिल है। इसके अलावा, सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है।