1 महीने की बच्ची को घर में बंद कर भीख मांगने निकले माता-पिता, भूख से हुई नवजात की मौत
बरेली (यूपी) में घर में बंद एक माह की बच्ची की कथित तौर पर भूख से मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची के माता-पिता उसे घर में बंद कर भीख मांगने गए थे। बच्ची सात माह में (प्रीमेच्योर) कमज़ोर पैदा हुई थी और आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के चलते माता-पिता उसकी देखभाल नहीं कर पा रहे थे।