1 महीने में ₹20 लाख कमाने वाली महिला का छलका दर्द, बोली- हर रात रोते हुए सोती हूं
कंटेंट क्रिएटर तियाशा गोस्वामी ने बताया है कि उन्होंने पिछले महीने इंस्टाग्राम से ₹20-लाख कमाए, फिर भी उन्हें लगता है कि कुछ खास हासिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका 2 लाख फॉलोअर्स का लक्ष्य अब भी अधूरा है और मुंबई शिफ्ट होने का सपना भी पूरा नहीं हुआ है। बकौल तियाशा, वह हर रात रोते हुए सोती हैं।