1 महीने में दूसरी बार हादसे का शिकार हुए ऐक्टर अजित, बार-बार पलटी उनकी रेसिंग कार
वेलेंसिया (स्पेन) में एक रेसिंग इवेंट में अभिनेता अजित कुमार की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है। उनके मैनेजर सुरेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें दिखा कि हादसे के बाद उनकी गाड़ी 2 बार पलटी। हालांकि, ऐक्टर सुरक्षित हैं और उन्होंने रेस जारी रखी। गौरतलब है, रेसिंग करते हुए 1-महीने में अजित दूसरी बार दुर्घटनाग्रस्त हुए।