1 महीने बंद रहेगा जनकपुरी फ्लाईओवर, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली के जनकपुरी फ्लाईओवर पर 2 अगस्त से 1 सितंबर तक मरम्मत कार्य किया जाएगा और इस दौरान शिवाजी मार्ग पर उत्तम नगर से तिलक नगर जाने की दिशा में फ्लाईओवर बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी कर वाहन चालकों को स्लिप रोड से जाने की सलाह दी। उनके अनुसार, इस सड़क से हर दिन लाखों वाहन गुज़रते हैं।

Load More