1 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर
अबू धाबी (यूएई) के पहले हिंदू मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए 1 मार्च से खोला जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि मंदिर सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा और हर सोमवार को दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा। गौरतलब है, 14 फरवरी को पीएम मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था।