1 या 2 रन से मैच जीतने पर बहुत संतुष्टि मिलती है: RR से मिली जीत के बाद अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 1 रन से हराने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है, "यह बहुत ही करीबी मुकाबला था लेकिन मैं वाकई में खुश हूं।" रहाणे ने कहा, "जब आप 1 या 2 रन से मैच जीतते हैं तो आपको बहुत संतुष्टि मिलती है।"