1 रात में 2-3 किलो वज़न घटाने की कोशिश करने का शरीर पर क्या असर होता है?
महाराजा अग्रसेन अस्पताल (दिल्ली) के डॉ. संजय गुप्ता के मुताबिक, एक रात में 2-3 किलोग्राम वज़न कम करना खतरनाक हो सकता है। बकौल डॉक्टर, अत्यधिक पानी और कार्ब्स खोने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है जिससे हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है। इससे दिल की धड़कन तेज़ और कंपकंपी/पसीना/चक्कर आ सकता है। गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण मौत तक हो सकती है।