रिफंड में ₹1 कम देना IRCTC को पड़ा भारी, चुकाना होगा 3,09,900% अधिक
केरल के एक यात्री ने अपना टिकट कैंसल किया जिसके बाद IRCTC द्वारा उसे ₹341 की बजाय ₹340 रुपये रिफंड किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कासरगोड ज़िला उपभोक्ता आयोग ने IRCTC को 30-दिनों के भीतर बकाया ₹1 के साथ ही ₹100 का मुआवज़ा और ₹3,000 मुकदमे का खर्च (कुल ₹3,101) देने का आदेश दिया है।