1 लाख नौकरियों पर संकट! यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी
फॉक्सवैगन के सीईओ ओलिवर ब्लूम की 1,00,000 नौकरियां खत्म करने और लागत घटाने की पुनर्गठन योजना पर विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को वोल्फ्सबर्ग कारखाने में श्रमिकों ने इसका विरोध किया। यूनियन ने हड़ताल की चेतावनी दी है। कंपनी गिरती बिक्री, भारी खर्च और प्रतिस्पर्धा के चलते यूरोपीय उत्पादन क्षमता में 5 लाख वाहन कम करने की तैयारी में है।