1 वर्ष में दो बार आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली भारतीय ऐक्ट्रेस बनीं सैयामी
सैयामी खेर ने जोनकोपिंग (स्वीडन) में आयोजित आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन को पूरा किया है और वह एक वर्ष में दो बार ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उन्होंने 1.9 किलोमीटर ओपन वॉटर स्विमिंग, 90 किलोमीटर साइकलिंग और 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ पूरी की। सैयामी ने सितंबर 2024 में पहली बार यह ट्रायथलॉन पूरा किया था।