1 साल के बच्चे ने निगल ली 3 इंच लंबी ज़िंदा मछली, गले में फड़फड़ाने पर हुआ इमरजेंसी ऑपरेशन
इंदौर (एमपी) में 1-वर्षीय बच्चे ने घर की फिश पॉट में रखी 3-इंच लंबी मछली खेल-खेल में मुंह में डाल ली और वह उसके गले में फंस गई। मछली के फड़फड़ाने और गलफड़ों की हलचल के चलते बच्चे की भोजन व सांस नली के फटने का खतरा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर मछली बाहर निकाली।