1 साल पहले आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की थी अपनी सबसे बड़ी वनडे जीत
भारत ने 11 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी वनडे जीत दर्ज की थी। कोलंबो में एशिया कप-2023 के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया था और उस वक्त विराट कोहली ने 122*(94) और केएल राहुल ने 111*(106) रन बनाए थे। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 356/2 रन बनाए थे।