1 साल में 55,000% चढ़े श्री अधिकारी ब्रदर्स के शेयर; ₹20,000 के हुए ₹1 करोड़
श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविज़न नेटवर्क लिमिटेड के शेयरों में पिछले 1 साल में करीब 55,000% की तेज़ी आई है। 4 अक्टूबर 2023 को बीएसई पर कंपनी के शेयर का दाम ₹1.65 था जो अब ₹922.25 हो गया है। इस लिहाज़ से कंपनी में एक साल पहले निवेश किए गए ₹20,000 का मूल्य अब ₹1 करोड़ से अधिक हो गया है।