1 साल तक नए मकान में शिफ्ट नहीं होऊंगी, घर का इंटीरियर खुद करना चाहती हूं: रुहानिका धवन
15 साल की उम्र में अपना मकान खरीदने वालीं टीवी ऐक्ट्रेस रुहानिका धवन ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि वह 1 साल तक नए मकान में शिफ्ट नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, "अगले महीने मेरी बोर्ड की परीक्षाएं हैं। उसके बाद हम घर का इंटीरियर करेंगे जिसमें समय लगेगा। मां की मदद से खुद घर का इंटीरियर डिज़ाइन करना चाहती हूं।"