10% US टैरिफ व कच्चे तेल की आग में झुलसा शेयर बाज़ार, लगातार 5वें दिन सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
अमेरिका द्वारा भारत पर नए 10% टैरिफ और कच्चे तेल की कीमत $100/बैरल के पार पहुंचने के बीच शुक्रवार को शेयर बाज़ार लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 331-अंक गिरकर 76,059 पर जबकि निफ्टी 102-अंक लुढ़ककर 23,767 पर बंद हुआ। IT, FMCG और बैंक को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान पर बंद हुए।