10,000 ट्रांसजेंडर्स ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाए ₹25 लाख
आगरा (यूपी) में आयोजित अखिल भारत किन्नर सम्मेलन में देशभर के करीब 10,000 ट्रांसजेंडर्स ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹25 लाख+ जुटाए हैं जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन के ज़रिए यह रुपए बाढ़ पीड़ितों को भिजवाए जाएंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बाढ़ से 23 ज़िलों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।