10,000 मेहमानों के अभिवादन के लिए कई घंटे खड़ा रहा अंबानी परिवार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद के समारोह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंबानी परिवार मेहमानों का अभिवादन करता दिख रहा है। फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा कि अंबानी परिवार 10,000 मेहमानों के अभिवादन के लिए कई घंटे खड़ा रहा। एक यूज़र ने कमेंट किया, "इसलिए तो वे अंबानी हैं।"