10,000 युवतियों ने कश्मीरी लोक नृत्य कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, सामने आया वीडियो
बारामुला (जम्मू-कश्मीर) की 10,000 युवतियों ने 'कशुर रिवाज' सांस्कृतिक उत्सव में सबसे बड़ा कश्मीरी लोक नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। सेना के डैगर डिवीज़न और ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित इस इवेंट का वीडियो ऑल इंडिया रेडियो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से कश्मीर के युवा एकजुट हुए हैं।"