10,000 साल में पहली बार चिल्लाए डायर भेड़िए, सामने आया वीडियो
भेड़ियों की लुप्त प्रजाति डायर वुल्फ का फिर से जन्म कराने वाली कंपनी कोलोसन बायोसाइंसेज़ ने डायर वुल्फ के बच्चों का वीडियो शेयर किया है जिसमें वे चिल्लाते दिख रहे हैं। कंपनी ने लिखा, "आप 10,000 वर्षों से अधिक समय में पहली बार किसी डायर वुल्फ के चिल्लाने की आवाज़ सुन रहे हैं।" इनका जन्म 1 अक्टूबर 2024 को हुआ।