10-15 साल में बंद हो जाएंगे 90% कोचिंग सेंटर: 'सुपर 30' के आनंद कुमार
दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत के बाद 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा है, "अगले 10-15 वर्षों में, इनमें से 90% कोचिंग संस्थान बंद हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "आजकल ज़्यादातर लोगों ने कोचिंग सेंटरों में मार्केटिंग टीमें बना ली हैं।" बकौल आनंद, छात्र अब 'ग्राहक' बन गए हैं।