10,801% सब्सक्राइब हुआ अर्बन कंपनी का IPO, दे सकता है 52.43% का रिटर्न
अर्बन कंपनी के आईपीओ को बोली के आखिरी दिन तक शुक्रवार को 10,801% (108.98 गुना) सब्सक्राइब किया गया। इन्वेस्टरगेन के अनुसार, कंपनी को 10.16 करोड़ शेयरों के बदले 1,106.89 करोड़ शेयरों की बोलियां मिलीं। बकौल रिपोर्ट, ₹98-103/शेयर प्राइस बैंड वाला यह आईपीओ ग्रे मार्केट पर ₹54 प्रीमियम पर है यानी (₹157/शेयर) लिस्टिंग पर यह 52.43% का रिटर्न दे सकता है।