10 ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं जॉर्जिया की निशानेबाज़ नीनो
जॉर्जिया की निशानेबाज़ नीनो सालुकवाद्ज़े 10 ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। नीनो ने 1988 में सोवियत संघ के लिए अपना पहला ओलंपिक्स खेला था और 19 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था। 1988 से हर ओलंपिक्स में भाग लेने वालीं नीनो ने 8 ओलंपिक्स में जॉर्जिया के लिए खेला है।