10 ओवर में 10 रन पर सिमटकर मंगोलिया ने बनाया T20I क्रिकेट इतिहास का सबसे कम टोटल
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप एशिया क्वॉलिफायर मैच में मंगोलिया की पारी गुरुवार सिंगापुर के खिलाफ 10 ओवर में 10 रन पर सिमट गई। यह टी20I क्रिकेट इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे कम टोटल है। मंगोलिया के 5 बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हुए जबकि चार बल्लेबाज़ों ने एक-एक रन और दो बल्लेबाज़ों ने दो-दो रन बनाए।