10 घंटे से अधिक समय तक बैठने से 40% तक बढ़ सकता है दिल की बीमारियों का खतरा: अध्ययन
अमेरिकी अध्ययन में खुलासा हुआ है कि प्रतिदिन 10 घंटे से ज़्यादा समय तक बैठने, लेटने या आराम करने से दिल की बीमारियों का खतरा 40% व हृदय संबंधी रोगों से मृत्यु का खतरा 54% तक बढ़ सकता है। इसमें नियमित कसरत करने वाले लोग भी शामिल हैं। सप्ताह में 150 मिनट की शारीरिक गतिविधि सेहत के लिए फायदेमंद है।