10 छात्रों का निलंबन बीबीसी फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर नहीं हुआ: राजस्थान की यूनिवर्सिटी
अजमेर स्थित राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने 10 छात्रों को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की कथित स्क्रीनिंग को लेकर छात्रों के निलंबन होने की रिपोर्ट्स पर यूनिवर्सिटी ने कहा, "यह कार्रवाई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर नहीं की गई। यह एक सामान्य, नियमित और अनुशासनात्मक कार्रवाई है।"