10 टुकड़ों में बंटेगा सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी का शेयर, 5 साल में दिया 6000% रिटर्न
सोलर मॉड्यूल व सेल बनाने वाली वेबसोल एनर्जी सिस्टम ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करने का एलान किया है। यह शेयर सोमवार को मामूली बढ़त के साथ ₹1,343 पर बंद हुआ और इसने पिछले 5 साल में 6,000% से अधिक का रिटर्न दिया है। शेयर इस साल जनवरी में 52-वीक हाई और मार्च में 52-वीक लो पर था।