10 दिनों में ₹1 लाख से अधिक टूटी भारत के सबसे महंगे शेयर की कीमत

भारत के सबसे महंगे शेयर एलसिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयर की कीमत 10 कारोबारी दिनों में ₹1 लाख से अधिक टूटी है। बीएसई के डेटा के अनुसार, कंपनी के शेयर सोमवार को 4.82% गिरकर ₹2,30,500 पर बंद हुए जो 8 नवंबर 2024 को ₹3,32,399.95 पर थे। यह शेयर 29 अक्टूबर को एक दिन में ₹3.53 से ₹2,36,250 पर पहुंचा था।

Load More