10 दिन की छुट्टी से लौटा तो बॉस ने दे दी एक और दिन की लीव; लोग बोले- Boss हो तो ऐसा
सोशल मीडिया पर बॉस और एक कर्मचारी के बीच छुट्टियों को लेकर हुई चैट वायरल हो गई है। कर्मचारी ने 10-दिनों के अवकाश के बाद लिखा था, "आपको सूचित करना था...कि...मैं कल से काम शुरू कर रहा हूं।" इसपर बॉस ने कर्मचारी को एक दिन और आराम करने की सलाह दी। कई लोगों ने कहा कि बॉस हो तो ऐसा।