10 दिन में 3.5% तक बढ़ी चीनी की कीमत, क्यों 'कड़वा' हो रहा है चीनी का स्वाद?
त्योहारी सीज़न के बीच पिछले 10 दिनों में चीनी 3.5% महंगी हो गई है। 2025 में चीनी के दाम 13% से अधिक चढ़ गए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने अगस्त में रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों के कारण मांग में इजाफा होने की वजह से बाज़ार में चीनी की कीमतों में ₹100/क्विंटल की वृद्धि होने की संभावना जताई है।