10 दिनों में मेरे 8 साल पूरे होने वाले थे: वायरल पोस्ट में ज़ूम से निकाली गई कर्मचारी
ज़ूम से इस हफ्ते निकाले गए 1,300 कर्मचारियों में कंपनी की ग्लोबल एजुकेशन हेड क्रिस्टी फ्लिस भी शामिल हैं। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, "बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा कि...ज़ूम से मेरी भी छंटनी की गई है क्योंकि 10 दिनों में यहां मेरे 8 साल पूरे होने वाले थे।" उन्होंने कहा, "इसका कोई सेंस नहीं बनता...और हमारे साथ यह हुआ है।"