10 बच्चों के पिता ने हरियाणा में 20 साल छोटी युवती से किया निकाह, HC ने लगाया जुर्माना

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बीते दिनों मेवात में 20-साल छोटी युवती से भागकर निकाह करने के बाद सुरक्षा मांग रहे शख्स की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उसपर ₹1 लाख जुर्माना लगाते हुए कहा, "याचिकाकर्ता की पहली शादी से 10 बच्चे हैं...यह कानून का दुरुपयोग करने जैसा है।" 40-एकड़ ज़मीन का मालिक याचिकाकर्ता एक मैकेनिक है जिसकी आय ₹55,000/माह है।

Load More